फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलामः अस्पताल से छुट्टी लेकर वोट डालने पहुंची कैंसर पीड़िता, की भावुक अपील

Sun, 19 May 2019 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
मनराज कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदान का महत्व यह तस्वीर बता रही है। व्हीलचेयर पर बैठी मनराज कौर के जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं मनराज कौर ने मतदान कर लोगों को जागरूक करने की शानदार पहल की। 

विज्ञापन


बीते चार माह से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही दुगरी निवासी मनराज कौर (54) आत्म नगर के बूथ नंबर 101 पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं। मनराज कौर का सीएमसी लुधियाना से उपचार चल रहा है। उनकी कीमोथेरेपी होनी है।   

इसके बावजूद वह अस्पताल से दो घंटे की छुट्टी लेकर अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं। मकसद एक ही था- युवाओं को वोट के लिए प्रेरित करना। चाहे किसी भी मुश्किल में हों लेकिन वोट जरूर डालें। आम व्यक्ति का यह अधिकार उनके सुनहरे भविष्य के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनराज कौर कहती हैं कि उनका भतीजा गौरव बीते तीन साल से मतदान के लिए आम लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। बीते साल उसे नेशनल यूथ अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया। इस बार भी राज्य चुनाव आयोग के साथ मिलकर वह मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। 

ऐसे में अगर उनके घर में कोई वोट ना डाले यह कैसे हो सकता है। वोट डालने का अधिकार बड़ी मुश्किल से मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने मत का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

वहीं यूथ वोटर्स ब्रांड अंबेडसर गौरव ने बताया कि उनकी मौसी शनिवार से कह रही थीं कि पता नहीं इस बार वोट कैसे डाल सकेंगी। लेकिन उनकी इच्छा है कि वह वोट जरूर डालने जाएं। 

इसलिए उन्होंने पहले से पोलिंग बूथ व्हीलचेयर बुक करवा दी थी। आज उनकी मौसी ने मतदान किया है। यह सभी के लिए प्रेरित करने वाली बात है कि वोट का इस्तेमाल करना कितना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें