फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने उठाया 1984 दंगों का मामला, कहा-मोदी सरकार ने एसआईटी बना दोषियों को भेजा जेल

Sun, 12 May 2019 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में अमित शाह की रैली
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी के लिए चुनाव प्रचार किया। रंजीत एवेन्यू में आयोजित रैली में अमित शाह ने 1984 के दिल्ली दंगों, दंगों के आरोपियों को जेल में बंद करने व ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण का सेहरा मोदी सरकार को दिया। 

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार ने जितने भी प्रोजेक्ट पास किए, उन्हें जमीन पर उतारने के लिए सीएम के पास समय नहीं है। विकास के काम करवाने के लिए कैप्टन को फुर्सत नहीं है।

शाह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने, रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने व जीएनडीयू सहित देश की कई यूनिवर्सिटी में गुरुनानक चेयर स्थापित करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय यदि उस समय की तत्कालीन कांग्रेस लीडरशिप गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के साथ जुड़ी सिख भावनाओं के प्रति संवेदनशील होती तो आज मोदी सरकार को करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण की जरूरत न पड़ती। डेरा बाबा नानक सीमा से मात्र छह किलोमीटर दूरी पर स्थित गुरुद्वारा साहिब को भारतीय सीमा के साथ जोड़ने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने की लिए एसआईटी का गठन किया। सज्जन कुमार जैसे कांग्रेसी नेता को जेल भेजा। 1984 के दंगा पीड़ितों को पांच लाख रुपये की सहायता दी।

अमृतसर को एक मंत्री को सांसद चुनकर भेजना है 
अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है मोदी-मोदी। देश में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा वर्कर उन्हें आपने सांसद को मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं और अमृतसर को एक मंत्री को सांसद बनाकर संसद में भेजना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें