फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम मजीठिया बोले- माफ करना, इस बार बहन के साथ 'पाइया जी' के लिए भी करना है प्रचार

Sat, 11 May 2019 12:39 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
Bikram Majithia
विज्ञापन
अमृतसर के साथ जुड़े विधानसभा हलका मजीठा के कस्बा मत्तेवाल में भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी के पक्ष में शिअद के महासचिव बिक्रम मजीठिया ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब वह अपनी बहन हरसिमरत बादल के चुनाव में व्यस्त रहेंगें। मजीठिया ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि पहले केवल बहन ही चुनाव लड़ती थी, इस बार पाइया जी (जीजा) भी लड़ रहे हैं। इसलिए वह बठिंडा और फिरोजपुर में प्रचार करेंगे। वह इन दोनों क्षेत्रों के 200-200 गांवों में प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मजीठिया ने अपने हलके के मतदाताओं से माफी मांगते हुए कहा कि बहनों का भाइयों के साथ बड़ा लगाव होता है। मैं अपनी बहन से दस साल छोटा हूं। इसलिए अब बहन व ‘पाइया जी’ के लिए प्रचार करना उनकी जिम्मेदारी है। मंच पर बैठे हरदीप पुरी की तरफ मुखातिब होते हुए मजीठिया ने कहा कि वह उदास न हों, मत्तेवाल की रैली में पहुंचा जनसमूह एक ट्रेलर है, चुनाव परिणाम बता देगा कि मजीठा के मतदाताओं ने पुरी को कितने वोटों से जीत दिलवाई है।

अपने ही अंदाज में मजीठिया ने पुरी को विश्वास दिलाया कि उनकी गैर हाजिरी में मजीठा के मतदाता मोर्चा फतेह कर लेंगे। 2004 से लेकर 2014 तक हुए लोकसभा चुनाव में मजीठा हलके से भाजपा उम्मीदवार को बड़ी लीड मिलती रही है। इस बार भी यह बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइया जी से कर ली है बात, बहन ही बनेगी मंत्री

मजीठिया ने कहा कि उनके परिवार में इस बात की सहमति बन चुकी है कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उनकी बहन हरसिमरत ही मंत्री बनेंगी। इस बारे उन्होंने पहले ही अपने पाइया जी (सुखबीर बादल) के साथ बात कर ली थी। मोदी की कैबिनेट में हरदीप पुरी का शामिल होना भी पक्का है, इसलिए उनको इस बार दोहरा फायदा मिलने वाला है। मजीठिया ने यह भी बताया कि दूसरे नेताओं की पत्नियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं, लेकिन उनकी पत्नी वोट डालने भी नहीं आती। इसके बाद खुद ही स्पष्टीकरण दिया कि उनके बच्चे अभी छोटे हैं, इसलिए वह राजनीति से दूर हैं।

मजीठिया की गैरहाजिरी तीन लोकसभा सीटों पर डालेगी प्रभाव
मजीठिया की गैरहाजिरी में भाजपा की दो सीटों अमृतसर और गुरदासपुर में शिअद के चुनाव प्रचार में आक्रामकता में कमी आएगी। बेशक दूसरी पंक्ति के नेता प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन मजीठिया की धार जैसा दूसरा कोई नेता नहीं है। इसका काफी असर भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार पर पड़ेगा। इसी तरह खडू़र साहिब हलके में शिअद प्रत्याशी बीबी जागीर कौर के चुनाव प्रचार पर भी प्रभाव पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें