भाजपा में टिकट के घमासान के बीच अभिनेत्री शबाना आजमी ने सांसद किरण खेर की तारीफ करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करके अभिनेत्री को बधाई दी। शबाना आजमी की पहचान उन फिल्मी कलाकारों में होती है, जो असहिष्णुता व धार्मिक उन्माद के खिलाफ खुलकर बोलती हैं।
हाल ही में उन्होंने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार का भी खुलकर समर्थन किया है। दरअसल, एक मीडिया एजेंसी ने 543 सांसदों की परफॉर्मेंस की एक समीक्षा की है, जिसमें चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की रैंकिंग काफी अच्छी है। किरण ने अपनी परफार्मेंस को ट्वीट किया, जिस पर शबाना आजमी ने एक कमेंट किया।
शबाना आजमी ने लिखा कि वाह, किरण का रिकार्ड बहुत ही प्रभावशाली रहा है। आप पर गर्व है। आजमी के इस ट्वीट के बाद से लोगों ने अपने हिसाब से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।