फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क धरने पर बैठीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, जानें आखिर मामला क्या है

Sun, 12 May 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
धरने पर बैठीं हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन

सिख संगठनों के विरोध के कारण अकाली दल द्वारा शनिवार को मंडी कलां में रखी गई जनसभा को रद्द कर दिया गया। इसके बाद सूबा सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए अकाली उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के साथ धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिख संगठनों और किसान यूनियन ने मिलकर रोष मार्च निकाला था और चेतावनी दी थी कि अकाली दल को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती। 

शनिवार को सिख संगठनों और किसान यूनियन ने जनसभा स्थल धर्मशाला को ताला जड़ दिया और काली झंडियां लेकर वाहेगुरु का जाप करने लगे। जैसे ही हरसिमरत का काफिला गांव की ओर आने लगा तो विरोधी संगठनों ने अकाली दल के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देख पुलिस ने अकाली दल के काफिले को रास्ते में ही रोक दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री जनमेजा सेखों और 20 गांवों के अकाली कार्यकर्ता मौड़-रामपुरा सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार और कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर उनकी जनसभाओं को रोका जा रहा है और अकाली नेताओं को काली झंडियां दिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
सेखों ने कहा कि वह जिला प्रशासन से मंजूरी लेकर जनसभा करने आए थे लेकिन पुलिस ने भी उन पर न जाने के लिए दबाव बनाया। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने दोनो पक्षों को मनाने की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक अकाली दल का धरना जारी था। 

वहीं धरने पर बैठे सिख संगठनों ने कहा कि अगर हरसिमरत कौर बादल उनकी मांगें मान लेती तो वह धरने को खत्म कर देंगे। किसान यूनियन सिद्धूपुरा के जगदेव संदोहा ने कहा कि सरकार किसानों के हक में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने में विफल रही जबकि हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री होते हुए भी किसानों के हक की बात नहीं कर पाई। सिख संगठनों के साथ आए भुल्लर भाईचारे के लोगों ने कहा कि एसजीपीसी से उनके गुरुद्वारे और जमीन को छुड़ाया जाए। 

बठिंडा जोन के आईजी एमएफ फारूकी का कहना है कि इस धरने से पुलिस का कोई वास्ता नहीं है, केवल सुरक्षा के मद्देनजर ही पुलिस तैनात है। हरसिमरत कौर बादल और अकाली दल द्वारा पुलिस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठे और बेबुनियाद हैं। केंद्रीय मंत्री होने के नाते हरसिमरत कौर बादल के पास पहले से ही काफी फोर्स है, लेकिन फिर भी पुलिस को तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें