तेज बहादुर का वीडियो साल 2017 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने बीएसएफ के जवानों को खराब खाना परोसने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में अपने टिफिन को दिखाते हुए कहा था कि जवानों को खाने में जली रोटी और पतली दाल मिलती है।
कई बार भूखे पेट सोना पड़ता है। यह वीडियो न्यूज चैनलों पर भी दिखाया गया था। इस मामले में मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से रिपोर्ट तलब की थी।
बाद में जांच कमेटी बना दी गई। बीएसएफ ने वीडियो वायरल करने को अनुशासनहीनता मानते हुए तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2018 में एक और तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें बताया गया कि यह तेज बहादुर की फोटो है। सेना में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले सैनिक की मौत हो गई है।
बाद में तेज बहादुर यादव की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर इन खबरों का खंडन किया था। तेज बहादुर के 22 वर्षीय बेटे रोहित ने 17 जनवरी 2019 को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। जब उसकी मां शर्मिला ड्यूटी से वापस लौटी तो घर में डेड बॉडी मिली थी।