फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: पीएम मोदी के ट्वीट का सनी देओल ने यूं दिया जवाब, लिखा-हुण चक्क दांगे फट्टे

Mon, 29 Apr 2019 05:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के जरिए सियासी जमीन भी तैयार की। सनी देओल के नामांकन में भाई बॉबी देओल और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को सनी देओल अमृतसर पहुंचे और वहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। रविवार को ही सनी देओल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 
 



पीएम मोदी ने मुलाकात की एक तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। सनी देओल की एक फिल्म का डॉयलाग भी पीएम ने अपने ट्वीट में साझा किया था। पीएम ने लिखा था कि ' हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा'।
विज्ञापन


अब फिल्म अभिनेता सनी देओल ने भी जोशीले अंदाज में पीएम के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'प्रधानमंत्री से मिलकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है। हुण चक्क दांगे फट्टे।'
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें