फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक बोले-कांग्रेस को जीत के लिए आतंकियों के वोट चाहिए

Tue, 09 Apr 2019 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक
विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र से साफ हो चुका है कि उन्हें जीत के लिए आतंकवादियों की वोट चाहिए। इसलिए उन्होंने राष्ट्रद्रोह जैसी धारा हटाने की वकालत की है। कांग्रेस का बस चले तो वह पाकिस्तान की मांगें भी पूरी कर दे, क्योंकि उन्हें बस वोट ही चाहिए। यह विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने व्यक्त किए। वह लुधियाना में कोर कमेटी की बैठक से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


 कोर कमेटी बैठक में प्रभात झा और कैप्टन अभिमन्यु हिस्सा लेने पहुंचे थे। मलिक ने सूबे की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने भारी संख्या में सरकारी स्कूल, डिस्पेंसरी, सुविधा केंद्र बंद कर दिए है। सूबे में इस समय रेत माफिया, ड्रग माफिया धड़ल्ले से काम कर रहा है, अब तो तेल माफिया का नाम भी जुड़ गया है, जो कि पड़ोसी प्रदेशों से सस्ता तेल लाकर पंजाब में बेच रहे है। 

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थीं, वह भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। स्मार्ट सिटी के लिए मैचिंग ग्रांट नहीं दी, केंद्र की आयुष्मान बीमा योजना को लागू नहीं किया। इसमें गरीब परिवार 5 लाख रुपये तक अपना मुफ्त उपचार करवा सकते थे। मनमोहन सिंह ने सूबे के विकास के लिए 30 हजार करोड़ दिए थे, जबकि मोदी सरकार ने 1.68 लाख करोड़ दिए हैं।

सूबे में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने पर मलिक ने कहा कि पंजाब में मतदान सबसे आखिरी चरण में होंगे। इसलिए प्रत्याशियों का चयन कर जल्द उन्हें मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दयाल सोढ़ी, जिला प्रधान जतिंदर मित्तल, सीनियर नेता प्रवीण बंसल सहित कई लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें