अकाली दल की बठिंडा से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल गांव खेमुआना में लोगों ने विरोध किया। जब हरसिमरत लोगों को संबोधित कर रही थीं तो उसी दौरान पंडाल में बैठे एक व्यक्ति ने हरसिमरत से सवाल करने की बात कही लेकिन उसे कोई भी सवाल जवाब नहीं करने दिया गया। वहां मंच के पास बैठे दो लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद हरसिमरत को एक व्यक्ति ने काले झंडे दिखाए।
हरसिमरत काली झंडी देखकर गुस्से में आ गई और उस व्यक्ति से कहा कि हमारी सरकार ने पेंशन भी दी है, यह कहां से बनी। वहीं गोनियाना रोड पर भी हरसिमरत के काफिले को सिख जत्थेबंदियों के लोगों ने काले झंडे दिखाए। यह विरोध दस्तार फाउंडेशन एक नूर खालसा फौज की ओर से किया गया। परगट सिंह नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर हरसिमरत के काफिले को काले झंडे दिखाए।