फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा आरोप, कहा-बादल ने दंगे करवाने के लिए रची थी बेअदबी की साजिश

Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल विशेष कर बादल परिवार पर आरोप लगाया कि हिंदू-सिख के बीच विवाद पैदा करने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने का षड्यंत्र रचा गया था। कैप्टन अमरिंदर सोमवार शाम को जंडियाला गुरु में एक चुनावी चौपाल में लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि गांवों में जहां सिखों की घनी आबादी है, वहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी अकाली सरकार की योजना का हिस्सा था। उनकी सरकार ने मामले की जांच के लिए रणजीत सिंह आयोग का गठन किया। उसकी रिपोर्ट सदन में रखी। अकालियों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। सरकार ने एसआईटी का गठन किया। जिसने 600 से अधिक लोगों से पूछताछ की।

अकाली दल ने एसआईटी से कुंवर विजय प्रताप को निकलवा दिया। चुनाव खत्म होते ही कुंवर विजय प्रताप टीम में वापस आएंगे। एसआईटी जांच कर रही है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पीछे कौन-कौन शामिल है। बहिबल कलां में गोली चलाने के आदेश किसने दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री हूं। मेरे आदेश के बिना कोई गोली चलाकर दिखाए। प्रकाश सिंह बादल ने गोली चलने के आदेश दिए। कोटकपूरा के एमएलए मनतार बराड़ और सीएम के बीच फोन पर 125 बार बातचीत हुई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं, अदालत के पास जाएगी। पंजाब सरकार इसका केस लड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें