माइक लेकर पहुंचे बीकानेर से आए नरिन्द्र चौधरी व अन्य
चुनाव नतीजों के दिन हेमा ने वादा किया था कि उनके गांव में हर विकास कार्य को वह प्राथमिकता देंगी पर उसके बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। कई बार उनकी कोठी गया पर उनका पीए हर बार यही कहता कि हेमा जी मुंबई गई हैं। एक बार तो उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया। सांसद निधि से मिले फंड से विकास कार्य तो दूर एक पत्थर तक नहीं लगाया।
विकास के झूठे दावे कर रहे धर्मेंद्र
बीकानेर के जज्जू गांव से आए किसान श्रवण कुमार ने कहा कि रोज-रोज चैनलों पर सनी देओल के पक्ष में प्रचार कर रहे धर्मेंद्र दावे कर रहे हैं कि उन्होंने बीकानेर में बहुत विकास कार्य करवाए। वे उनके झूठे दावों की पोल खोलने और यहां के लोगों को जागरुक करने आए हैं। स्टारडम के चक्कर में सनी देओल को सांसद न बनाना।
जैसे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपने हलकों से गायब रहे, सनी भी दिखाई नहीं देंगे। वह 17 मई शाम तक पठानकोट और गुरदासपुर में घूम-घूमकर लोगों को सच्चाई बताएंगे। बता दें कि धर्मेंद्र बीकानेर से 2004-09 तक सांसद रहे और हेमा मालिनी 2014 से अब तक मथुरा की सांसद हैं। लोगों ने दोनों पर आरोप लगाए कि अपने कार्यकाल के दौरान उनके दर्शन तक नहीं हुए।