फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट न मिलने से मायूस सिद्धू की पत्नी का बड़ा एलान- पंजाब में किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Thu, 04 Apr 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत कौर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट मिलने और अमृतसर सीट से भी पार्टी द्वारा उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने से मायूस कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू बुधवार को काफी बदले अंदाज में दिखाई दीं।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब पंजाब में किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। खास बात यह भी है कि मंगलवार को चंडीगढ़ और अमृतसर सीट पर प्रत्याशियों के एलान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी नवजोत कौर को बठिंडा सीट से टिकट दे सकती है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में नवजोत कौर ने कहा कि अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने पहले ही मना कर दिया था। इस सवाल पर कि क्या वे बठिंडा से चुनाव लड़ेंगी, नवजोत कौर ने कहा कि वे बठिंडा या किसी भी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ से टिकट पाने के लिए बीते करीब दस दिन से केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव मुहिम चला रहीं नवजोत कौर ने कहा कि किसी भी सीट से टिकट के लिए अप्लाई करना प्रत्येक नेता का अधिकार है और टिकट देने के बारे में पार्टी आलाकमान को काफी सोच-विचार कर फैसला लेना होता है। 

नवजोत कौर ने कहा कि पवन बंसल को स्थानीय संगठन का भी पूरा समर्थन रहा है जबकि उन्हें (नवजोत कौर) समर्थन देने वाला वहां कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि फिर भी उन्होंने चंडीगढ़ के लिए काफी कुछ करने के सपने संजोए थे और कई एनआरआई समेत अनेक लोगों ने यहां निवेश के लिए हामी भरी थी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि उन्हें चंडीगढ़ के विकास के लिए सरकार से लड़ना नहीं पड़ता। 

पवन बंसल को शुभकामनाएं देते हुए नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य नरेंद्र मोदी की जुमलेबाज सरकार को सत्ता से बाहर करना है और इस उद्देश्य के लिए वे काम करती रहेंगी। यह पूछे जाने पर कि अगर पवन बंसल उन्हें चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ बुलाते हैं तो क्या वे आएंगी, नवजोत कौर ने कहा कि अगर वे बुलाएंगे तो वे बंसल के हक में जरूर चुनाव प्रचार करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें