आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. बलजिंदर कौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वो इस सीट पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल को टक्कर देंगी। हालांकि शिरोमणि अकाली दल ने अधिकारिक तौर पर हरसिमरत कौर बादल के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन बादल की तरफ से कई बार स्पष्ट किया जा चुका है कि वह इस बार भी बठिंडा से ही चुनाव लडे़ंगी।
विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने तलवंडी साबो से कांग्रेस और अकाली दल की टिकट पर चार बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को हराया था।
वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस हाईकमान नवजोत कौर सिद्धू को यहां से मैदान में उतरने के लिए मना रहा है। हालांकि इस संबंध में नवजोत कौर के पति और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ इंकार कर दिया है।
बठिंडा सीट एक नजर
कुल वोटर : 15 लाख 97 हजार 15
महिला : 7 लाख 47 हजार 569
पुरुष : 8 लाख 42 हजार 304
सर्विस वोटर : 7120
थर्ड जेंडर : 22