फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बोलीं मायावती, नमो-नमो की हो जाएगी छुट्टी, जय भीम का नारा केंद्र में होगा बुलंद

Fri, 10 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा
विज्ञापन

कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा सरकार में भी भ्रष्टचार बढ़ा है। दोनों दलों ने गरीब व पिछड़े वर्ग की कभी भी सुध नहीं ली। इन वर्गों के मतों के सहारे ही कांग्रेस व भाजपा सत्ता में रही, लेकिन अब इन पार्टियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। केंद्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी बसपा की सरकार होनी चाहिए ,जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ब्रह्म सरोवर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। मायावती ने करीब 25 मिनट के संबोधन में भाजपा से अधिक कांग्रेस को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के बाद केंद्र व अधिकतर राज्यों में कांग्रेस ने ही शासन किया है और हर बार गरीबी हटाओं के नारे के साथ सत्ता का सुख भोगती रही, लेकिन आज तक भी न गरीबी हटी और न ही पिछड़े वर्ग के हालात बदल पाए। इस वर्ग को हर बार वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा, लेकिन इस बार यह वर्ग पूरी तरह से जाग चुका है। इस लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नमो-नमो की छुट्टी हो जाएगी और जय भीम का नारा केंद्र में बुलंद होगा।
विज्ञापन


उन्होंने चंडीगढ़ से बसपा प्रत्याशी प्रवीण टांक, अंबाला के प्रत्याशी नरेश सारण व लोसुपा की कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी शशी सैनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस व भाजपा को सत्ता से दूर रखना व बसपा को केंद्र में लाना होगा, तभी पिछड़े व गरीब वर्ग का भला हो सकेगा। 

विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर व कांशीराम के सपने को तभी पूरा किया जा सकेगा। बसपा नेत्री ने कहाकि कांशीराम ने 14 अप्रैल 1984 को बसपा की स्थापना की, लेकिन कांग्रेस उसी समय से ही बसपा को खत्म करने के प्रयास करती रही है। 

यहां तक कि कांग्रेस हमेशा ही डॉ.अंबेडकर को भारत रत्न दिए जाने के विरोध में रही और मंडल कमीशन की रिपोर्ट भी लागू नहीं की। जब वीपी सिंह की सरकार आई तो बसपा सांसदों के समर्थन पर ये दोनों मांगें पूरी करने की शर्त रखी गई।

वहीं भाजपा ने भी देश की जनता के साथ धोखा दिया है। कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा ने भी पूंजीपतियों की ही चौकीदारी की है और वर्ष 2014 के चुनाव से लेकर अब तक जुमलेबाजी ही की जाती रही, लेकिन अब यह जुमलेबाजी भी भाजपा के काम नहीं आएगी। 

मायावती ने कहा कि राष्ट्रवाद का दम भरने वाली भाजपा के शासन में आज भी सीमाएं सुरक्षित नहीं है और सैनिक लगातार शहीद हो रहे है। भाजपा सैनिकों की इस शहादत को ही चुनाव में भूना रही है, लेकिन देश के लोग इसका करारा जावाब देंगे।

रैली को लोसुपा सुप्रीमो एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने भी संबोधित किया और कहा कि इस बार केंद्र में मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा-लोसुपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें