फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की चर्चाओं को अभय चौटाला ने बताया अफवाह, कहा-जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय चौटाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो का भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अफवाहें चल रही हैं। इनेलो अकेले ही सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 15 अप्रैल तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। अभय सिंह चौटाला सोमवार को गांव ईशापुर खेड़ी में बरोदा हलका अध्यक्ष जोगेंद्र मलिक के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। लेकिन उनकी घोषणा से पहले वह अपने साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को लेकर हर लोकसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद का उम्मीदवार पूछेंगे और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से बातचीत कर 15 अप्रैल तक सूची को जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

अभय चौटाला ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी एक साथ नहीं हो सकते हैं। अगर एकता को देखना है तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को आधे घंटे अकेला छोड़कर देख लो, एक-दूसरे का सिर फोड़ देंगे। विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को परेशान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरसों का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया था, लेकिन जहां पर सरसों की पैदावार अधिक हैं, वहां पर किसान 3200 रुपये प्रति क्विंटल सरसों बेचने पर मजबूर हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रामकंवार सैनी, डॉ. कुलबीर सांगवान, विकास नरवाल, प्रमिला मलिक, कुनाल गहलावत, अरुण बड़ोक, रजत बड़ोक, राजेश जागसी आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें