मौके पर बिखरे पड़े ईंट-पत्थर
गांव निवासी दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायती चुनाव के दौरान मतों की गिनती के बाद शाम को उन्हें विजेता घोषित किया गया था। जब वह जीत का सर्टिफिकेट लेने गए, तो उन्हें हारा घोषित कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह और कांग्रेसी उम्मीदवार परनीत कौर के कहने पर किया गया था। इसलिए आज उन्हें रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मौजूदा सरकारों के शासनकाल के दौरान रोष प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन फिर भी वह भारी वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी। -परनीत कौर, कांग्रेस उम्मीदवार
परनीत की चुनावी रैली में ईंट-पत्थर चलने का मुद्दा गर्माया, सियासत तेज
परनीत कौर की समाना के कुलारां में आयोजित चुनावी रैली के दौरान ईंट-पत्थर चलने का मुद्दा गरमा गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीना मित्तल और अकाली-भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा दोनों ही रैली के दौरान घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। नीना मित्तल ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर ही जख्मी बैठे थे, जिन्हें दाखिल नहीं किया जा रहा था।
उन्होंने खुद आगे बढ़कर डॉक्टरों से बात करके जख्मी लोगों को दाखिल कराया। रखड़ा ने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि कैप्टन के राज में लोगों को शांति से भी अपनी बात रखने का हक नहीं है। अगर लोग अपनी बात रखेंगे, तो उन पर लाठियां चलेंगी।