फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी कांड पर बोले कैप्टन, वही अधिकारी जांच को आगे बढ़ाएगा और बादलों को अंदर करेगा

Fri, 03 May 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करतारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर बेअदबी कांड को लेकर बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद एसआईटी अपनी जांच दोबारा शुरू करेगी। वही अधिकारी जांच को आगे बढ़ाएगा और बादलों को अंदर करेगा, जो आगे इसकी जांच कर रहा था। सीएम ने अपने भाषण में दो बार यह बात दोहराई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को करतारपुर में जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह के समर्थन में आयोजित रैली में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने 3.30 लाख स्मार्टफोन के ऑर्डर दिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके लिए पर्चियां पहले से ही ले ली गईं थीं।

 स्मार्टफोन, किसान कर्जमाफी, आलू पर एमएसपी सहित कांग्रेस को फायदा पहुंचाने व कांग्रेस की सफाई चाहने वाले मुद्दों पर सवालों को उठाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभ्य समाज में सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने वाली शक्तियों की कोई जगह नहीं है। कैप्टन ने कहा कि जब मोदी शहीदों के नाम पर वोटों की अपील करते हैं तो उनका खून खौलता है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का व्यवहार घृणाजनक है। उन्होंने कहा कि मोदी अपने राजनीतिक लाभ के लिए बहादुर सैनिकों के बलिदान का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जबसे उन्होंने सत्ता संभाली है तब से बेअदबी की एक भी प्रमुख घटना नहीं घटी। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संदर्भ में करतारपुर की महत्ता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि करतारपुर कॉरिडोर समय पर तैयार हो जाएगा। 

सुल्तानपुर लोधी के विकास के लिए मोदी की तरफ से कोई भी मदद न करने की तीखी आलोचना करते हुए कैप्टन ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने इस संबंधी कुछ बैठक की हैं लेकिन उन्होंने योजना के बारे में विचार करने के लिए केवल बादलों को ही न्योता दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें