फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कुरुक्षेत्र में बोले सीएम मनोहर लाल, जेल और बेल से सबक लें विरोधी

Thu, 09 May 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोदी की रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। सीएम ने कांग्रेस और इनेलो को जेल-बेल से सबक लेने की सलाह दी। मनोहर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं, तो दूसरा बेल पर है।

 

उन्होंने कहा कि विरोधी जान ले कि हरियाणा में अब भ्रष्टाचार का खेल नहीं चलेगा। हरियाणा की जनता भ्रष्टाचारियों के इस खेल से तंग आ चुकी है और अब उन्हें माफ नहीं करेगी

विज्ञापन


सीएम ने जाट आरक्षण हिंसा, गोहाना कार्ड और मिर्चपुर कांड पर भी पूर्व सरकारों को घेरते हुए कहा कि अब प्रदेश में इस तरह की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। हिंसा किसी बात का हल नहीं है। हमने बातचीत की पहल से मामलों को संभाला है।

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेसी बोलते हैं कि भाजपा राष्ट्रवाद पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी पार्टी का उद्देश्य है और देश हमारे लिए टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी भारत मां है। हम राष्ट्रवाद की बात जनता को बता रहे हैं, तो इसमें विरोधियों का क्या दिक्कत है। सीएम ने कहा कि विपक्षियों ने तो सेना के प्रति अविश्वास का भाव पैदा किया है।
विज्ञापन


मनेाहर ने कहा कि किसानों का दर्द भाजपा ने बखूबी जाना है, इसलिए आज प्राकृतिक आपदा देने में हरियाणा सबसे आगे हैं। हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की एवज में किसानों को 3650 करोड़ मुआवजा दिया और पूर्व की हुड्डा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ 800 करोड़ का मुआवजा दिया।

 इतना ही नहीं हरियाणा की खेल नीति की वजह से आज खिलाड़ियों का रुझान खेलों के प्रति बढ़ा है। प्रधानमंत्री की मुद्रा योजना के तहत बैंक हरियाणा के 8.87 लाख युवाओं को लोन दे चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें