फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले चंदन ग्रेवाल अकाली दल में शामिल, कैप्टन ने भी शिअद को दिया झटका

Wed, 08 May 2019 05:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/ फाजिल्का (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सुखबीर बादल
विज्ञापन

2017 में करतारपुर से आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चंदन ग्रेवाल कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के कुछ दिन बाद ही शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। मंगलवार को सुखबीर बादल ने चंदन ग्रेवाल के घर जाकर पार्टी में शामिल करवाया। इसके साथ ही चंदन ग्रेवाल को पार्टी का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


चंदन ग्रेवाल 13 अप्रैल को दोपहर को कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन दो घंटे बाद ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया था। बताया जा रहा है कि ग्रेवाल कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी अपनी शर्तें नहीं माने जाने से नाराज थे। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि चंदन ग्रेवाल भाजपा या अकाली दल का हाथ थाम सकते हैं। 

आखिरकार मंगलवार को पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल साथियों समेत अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंदन ग्रेवाल को उनके घर जाकर पार्टी में शामिल किया। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी की टिकट पर करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर रॉकी की बहन कांग्रेस में शामिल

कैप्टन अमरिंदर सिंह
दो साल पहले शिमला के पास मारे गए गैंगस्टर जसविन्दर सिंह रॉकी की बहन राजदीप कौर शिअद (ब) को अलविदा कह कर मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस तरह मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शिअद को एक झटका दिया।

राजदीप कौर ने फाजिल्का से विधानसभा चुनाव से आजाद प्रत्याशी के तौर पर 38 हजार वोट प्राप्त किए थे और तीसरे स्थान पर रही थी। उनकी माता हरमन्दर कौर भी कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि यदि सुखबीर के अपने हलके में यह हाल है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूबे के बाकी हिस्सों में हवा का रुख किस तरफ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें