दो साल पहले शिमला के पास मारे गए गैंगस्टर जसविन्दर सिंह रॉकी की बहन राजदीप कौर शिअद (ब) को अलविदा कह कर मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस तरह मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शिअद को एक झटका दिया।
राजदीप कौर ने फाजिल्का से विधानसभा चुनाव से आजाद प्रत्याशी के तौर पर 38 हजार वोट प्राप्त किए थे और तीसरे स्थान पर रही थी। उनकी माता हरमन्दर कौर भी कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि यदि सुखबीर के अपने हलके में यह हाल है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूबे के बाकी हिस्सों में हवा का रुख किस तरफ है।