फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Wed, 10 Apr 2019 10:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय सशस्त्र सेनाओं की वीरता और हाल में हुई जवानों की शहादत को वोट के तौर पर भुनाने की कोशिशों की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र देकर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पीएम मोदी के भाषण को चौंकाने वाला और अपमानजनक करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का स्पष्ट केस है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे पत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय वायुसेना की बालाकोट एयर स्ट्राइक का श्रेय लेने और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम पर वोट डालने के आह्वान की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

विज्ञापन

कैप्टन ने लिखा- प्रधानमंत्री के कद के व्यक्ति को ऐसे शर्मनाक कामों में लिप्त नहीं होना चाहिए। जो चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मखौल उड़ाए और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी नजरअंदाज करता है। जिन्होंने हमेशा अपने धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर गर्व किया है।

कैप्टन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि प्रधानमंत्री को इस तरह के पूर्वाग्रही व्यवहार में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है और चुनाव आयोग पिछले कई हफ्तों से आचार संहिता उल्लघंन के ऐसे मामलों को जानबूझकर रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। 

इससे चुनाव आयोग पर संदेह पैदा होता है, जो आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा।  कैप्टन ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को लेकर इतने चिंतित हैं, तो उन्हें अपने निहित स्वार्थों को बढ़ावा देने के लिए उनकी शहादत का फायदा उठाने के बजाय प्रत्येक शहीद के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें