फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः आम आदमी पार्टी के तीन सीटों पर उम्मीदवार फाइनल, बठिंडा पर असमंजस बरकरार

Sat, 06 Apr 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप - फोटो : SELF
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने तीन और सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। लेकिन हॉट सीट बठिंडा पर अभी भी असमंजस बरकरार है। प्रदेश इकाई के प्रस्ताव पर हाईकमान ने मुहर लगा दी है। शनिवार को लुधियाना, पटियाला और खडूर साहिब हलकों से उम्मीदवारों का एलान संभव है। आप इससे पहले आठ प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में अभी सहमति नहीं बन सकी है। लेकिन सबसे ज्यादा उलझन बठिंडा सीट को लेकर है। पार्टी को यहां से कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल सका है। अब पार्टी ने फैसला किया है कि कांग्रेस उम्मीदवार को देखने के बाद ही वह अपना प्रत्याशी तय करेगी। इसमें दस दिन भी लग सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस को भी यहां से दमदार उम्मीदवार नहीं मिल सका है। 

शिअद की ओर से तीसरी बार केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के बेटे ने टिकट मांगा है। सर्वे में वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का नाम आया है। वहीं, आप को अलविदा कह पंजाबी एकता पार्टी बनाने वाले सुखपाल खैरा ने भी बठिंडा से ही ताल ठोंक दी है। आप के टिकट के लिए पार्टी के पुराने वॉलंटियर्स और पदाधिकारियों ने भी आवेदन किया था। 
विज्ञापन


जिनमें अमृत लाल गर्ग, नवदीप सिंह व डॉ. विजय गोयल शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी कनाडा इकाई की पूर्व कन्वीनर जसकीरत मान पर विचार कर रही थी। तीन विधायकों प्रो. बलजिंदर कौर, कुलतार संधवां और मीत हेयर पर विचार चला। लेकिन अब तक सहमति नहीं बन सकी है।

खैरा फैक्टर की वजह से भी पार्टी को दमदार चेहरा चाहिए। जो प्रचार के दौरान खैरा के हमलों का जवाब दे सके। साथ ही यह मैसेज भी दे सके कि वॉलंटियर्स खैरा नहीं, आप के ही साथ हैं। आप ने जगमीत बराड़ से भी संपर्क किया था, पर बात नहीं बनी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें