फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में चुनाव प्रचार को धार देंगे राहुल गांधी, जगाधरी और यमुनानगर में करेंगे जनसभाएं

Thu, 28 Mar 2019 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन पहले चरण के प्रचार का आगाज प्रदेश में कांग्रेस कर चुकी है।

विज्ञापन


हर सीट पर दावेदारों का फाइनल पैनल तैयार है, केंद्रीय चुनाव समिति जल्द प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देगी। मगर इससे पहले हरियाणा में कांग्रेसियों के प्रचार को नई ऊर्जा और धार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। 

29 मार्च को राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार अभियान ‘परिवर्तन यात्रा’ का हिस्सा बनेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के ही खास प्रयासों से प्रदेश में कांग्रेसी दिग्गजों का मतभेद और मनभेद खत्म करने के लिए प्रचार के बहाने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई है। इसमें विभिन्न खेमों में बंटें सभी कांग्रेसी दिग्गज एक बस में सवार होकर हरियाणा भर में पांच दिन प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी (फाइल फोटो)
इसी के चलते राहुल गांधी चौथे दिन यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर से इस यात्रा को ज्वाइन करेंगे। राहुल गांधी भी इस दौरान सभी कांग्रेसी दिग्गजों से बातचीत कर उन्हें एकजुट होकर सूबे में चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

राहुल गांधी अंबाला में 29 को उतरेंगे और वहां से सीधे जगाधरी पहुंचेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व राजस्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जगाधरी और यमुनानगर में जनसभाएं करेंगे। उसके बाद रादौर विधानसभा क्षेत्र में छोटा सा रोड शो होगा। लाडवा हलके में पब्लिक मीटिंग के बाद इंद्री हलके में रोड शो होगा। करनाल के आईटीआई चौक पर रोड शो व पब्लिक मीटिंग होगी और वहीं करनाल हवाई पट्टी से राहुल रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें