फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल जालंधर से अकाली दल के उम्मीदवार, सुखबीर बादल ने की घोषणा

Sat, 16 Mar 2019 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर में बातचीत करते हुए सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के साझा उम्मीदवार होंगे। अटवाल के नाम की घोषणा शनिवार को अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने बाठ कासल में की। अटवाल करीब एक माह पहले ही जालंधर में सक्रिय हो गए थे और उन्होंने अकाली कार्यकर्ताओं से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


उनकी सक्रियता से साफ हो गया था कि अटवाल जालंधर से उम्मीदवार हो सकते हैं। सुखबीर बादल शनिवार को जालंधर कैंट हलके के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस बारे में पूछा तो जवाब में कार्यकर्ताओं ने अटवाल को अच्छा उम्मीदवार बताया। पाकिस्तान में जन्मे चरणजीत सिंह अटवाल 1977 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। 

वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। इससे पहले 1997 से 2002 तक और उसके बाद 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। अटवाल 2004 में फिल्लौर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिमरत कौर और प्रकाश सिंह बादल पर फैसला कोर कमेटी करेगी

शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल का कहना है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला अकाली दल की कोर कमेटी करेगी। सुखबीर ने कहा कि कोटकपूरा गोलीकांड के लिए गठित एसआईटी का पूरा जोर बादल परिवार को फंसाने में लगा हुआ है।

सिखों के लिए अच्छे काम मोदी ने किए 
जालंधर कैंट के अकाली वर्करों के साथ बैठक करने शनिवार को बाठ कैसल पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैप्टन दो साल से अपने घर से ही नहीं निकले पंजाब का विकास क्या करेंगे। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सुखबीर ने कहा कि केंद्र ने सिखों के लिए बेहद अच्छे काम किए हैं। करतारपुर कॉरिडोर का काम और दिल्ली दंगों के दोषियों को जेल में भेजने का काम मोदी सरकार ही करवा सकी है। 

डेरा से नहीं ले रहे समर्थन 
डेरा सच्चा सौदा से समर्थन लेने पर सुखबीर ने कहा कि उनकी पार्टी किसी डेरे से समर्थन नहीं ले रही। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि बेअदबी के मामले में चाहे डेरा सच्चा सौदा हो या कोई भी ओर, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक व कैंट से शिअद के इंचार्ज सर्बजीत सिंह मक्कड़, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, कुलवंत सिंह मन्नण, गुरप्रताप सिंह पन्नू, परमिंदर कौर पन्नू, गुरमीत सिंह बिट्टू, युवा अकाली दल प्रधान सुखमिंद्र सिंह राजपाल, राजबीर कौर, गुरमेल सिंह और गगनदीप सिंह गग्गी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें