फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में टिकट के लिए करना होगा लंबा इंतजार, भाजपा और कांग्रेस दूसरे राज्यों में हैं व्यस्त

Tue, 19 Mar 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों को इस बार टिकट के लिए लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों ने फिलहाल पंजाब के उम्मीदवारों पर मंथन टाल दिया है। पंजाब में चुनाव सबसे आखिरी चरण में 19 मई को होंगे। कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए पहले वे सूबे महत्वपूर्ण हैं, जहां शुरुआती चरण में मतदान होना है। 

विज्ञापन


इसलिए सभी ने पंजाब को लेकर बैठकें टाल दी हैं। पंजाब के उम्मीदवार फाइनल करने को कांग्रेस की बैठक 14 मार्च को होनी थी। जिसे टाल दिया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब दस अप्रैल के बाद ही पंजाब के उम्मीदवारों पर विचार करेगी। कांग्रेस के दो मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

बाकी सीटों पर पार्टी को माथापच्ची करनी है। भाजपा ने भी संकेत दिए हैं कि पंजाब के उम्मीदवार 15 अप्रैल के आस-पास घोषित होंगे। भाजपा में मौजूदा सांसद विजय सांपला का टिकट तय माना जा रहा है। बाकी दोनों सीटों अमृतसर और गुरदासपुर पर पार्टी चौंकाने वाले उम्मीदवार दे सकती है। शिरोमणि अकाली दल ने चरनजीत अटवाल को जालंधर से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


 प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार अंतिम चरण में तय किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की सीट पर आखिरी चरण में ही फैसला होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी अब तक पांच उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। टकसालियों से गठबंधन न होने के बाद आप जल्द कुछ उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें