फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार के पूरे हुए दो साल, अकाली-भाजपा ने प्रदर्शन कर मनाया विश्वासघात दिवस

Sat, 16 Mar 2019 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अकाली दल और भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को आज दो वर्ष पूरे हो गए हैं।  इसे अकाली-भाजपा गठबंधन विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया। अमृतसर में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कैप्टन सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। इसकी अगुवाई सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने की। मुक्तसर,बरनाला, अबोहर और लुधियाना में भी अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


श्वेत मलिक ने कहा की कैप्टन सरकार से हर वर्ग दुखी है। कैप्टन ने हाथ में पवित्र गुटका साहिब लेकर नौजवानों, किसानों और आम जनता से झूठे वादे किए। किसान व युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता हासिल की है। सूबे को नशामुक्त करना, घर-घर नौकरी, स्मार्टफोन, किसानों का कर्जा माफ और प्रापर्टी टैक्स खत्म करने समेत कोई भी वादा पूरा नहीं किया। 

विज्ञापन

इमरान खान के चहेते है राहुल व सिद्धू 

अमृतसर में अकाली दल और भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मलिक ने कहा हमारे जवान हेमराज का सिर जब पाकिस्तान सेना काट कर ले गई थी तब कांग्रेस का राज था। 26/11 के मुंबई हमले के वक्त भी देश में कांग्रेस का राज था। पाकिस्तान से सरबजीत सिंह को रिहा न करवा पाना और उनके शव को भारत भेजे जाने के वक्त भी कांग्रेस का राज था। तब कांग्रेसियों को क्या सांप सूंघ गया था।

तब कोई नहीं बोला और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर धूल चटा कर मुंहतोड़ जवाब दिया तो कांग्रेसी सेना व मोदी से हिसाब मांग रहे हैं। राहुल गांधी और सिद्धू दोनों इमरान खान व पाकिस्तानी मीडिया के चहेते हैं। बरनाला के कचहरी चौक में सैकड़ों शिअद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना लगाया। इसके बाद कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें