फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनवरी में लगेगी मासिक लोक अदालत

Sat, 21 Dec 2013 03:37 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सेक्रेटरी जस्टिस टीएस बिंद्रा ने बताया कि हर महीने के आखिरी शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


पर दिसंबर में होने वाली लोक अदालत अब जनवरी में होगी। क्योंकि सेशंस जज और अथॉरिटी के चेयरमैन द्वारा आज जिले की अदालतों में लोकल छुट्टी का ऐलान किया गया है।

उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में मोहाली में नौ बेंच और खरड़ व डेराबस्सी में तीन-तीन बेंच स्थापित किए जाते हैं।

पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा हाल ही में पीडी वधवा, सरताज सिंह गिल, सविता मिश्रा को मोहाली लोक अदालत का मेंबर नियुक्त किया गया है।

वहीं, जीएस बांसल, मित्तरपाल सैनी, गुरप्रीत कौर को डेराबस्सी और भूपिंदर सिंह, नरिंदरपाल सिंह बैंस व सरवरी बेगम को खरड़ लोक अदालत का मेंबर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस बिंद्रा के चेंबर में स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन जगरूप सिंह माहल की प्रधानगी में मीटिंग भी हुई। जिसमें मुफ्त कानूनी सेवा का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने पर विचार किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें