फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-3 : पहले दिन ही 40 लाख कमाए

Sat, 21 Dec 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार धूम-3 ने आशा के अनुरूप सिटी में भारी कमाई की। आमिर खान के डबल रोल और कैटरीना के मस्त अंदाज के संग अभिषेक बच्चन के जबरदस्त स्टाइल ने ट्राइसिटी के लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


एलांते मॉल के पीवीआर सिनेमा, सेंट्रा माल के पीवीआर के संग डीटी मॉल में भी फिल्म के दीवानों की भीड़ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए उमड़ पड़ी।

सिटी ब्यूटीफुल में धूम थ्री के कुल 149 शो चले जिसमें हरेक में औसतन 80 फीसदी ऑक्यूपेशन रही। मुक्ता आर्ट के प्रतिनिधि राज जुनेजा ने कहा कि ट्राइसिटी में पहले ही दिन धूम-3 से करीब चालीस लाख रुपये की कलेक्शन होने का अंदाज है।

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में फिल्म देखने आईं आशना ने कहा कि फिल्म में आमिर खान का एक्शन देखने लायक रहा।

उनकी बहन रेशमा ने कहा कि यह फिल्म एक्शन पैक्ड फिल्मों से जरा हटके है। सेक्टर-24 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अभिषेक बच्चन का किरदार इस फिल्म में हटकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें