चंडीगढ़ में लोहड़ी की पवित्र अग्नि की परिक्रमा करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ और पंजाब में बुधवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चंडीगढ़ के पीजीआई का हॉस्टल ऑफ वर्किंग नर्सिंग आफिसर में लोहड़ी धूमधाम से मनाई। इस दौरान परिसर में आग जलाकर उसके चारों तरफ घूमते हुए छात्राओं ने लोहड़ी के गीत गाए और गुड़ और तिल की पट्टी खिलाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी।
दूसरी तरफ गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशलिटी हॉस्पिटल 16 के नर्सिंग ऑफिसर ने कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की लोहड़ी को भी यादगार बनाने का प्रयास किया। सर्जरी मेल कोरोना वार्ड में मरीजों को नर्सिंग ऑफिसर शोभना पठानिया और उनके सहयोगियों ने लोहड़ी की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मरीजों का मुंह मीठा कराया और उपहार भी दिए।
शोभना ने बताया कि कोरोना के मरीज संक्रमण के कारण अपने परिवार से दूर हैं। ऐसी स्थिति में उनका और उनके सहयोगियों का यही प्रयास है कि उन्हें किसी भी त्योहार में अपने परिवार की कमी न महसूस हो। इससे पहले भी अस्पताल में रक्षाबंधन, दिवाली, क्रिसमस मनाया जा चुका है।