फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कोरोना के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हुए परेशान, दो दिन बूंदाबांदी के आसार

Thu, 16 Apr 2020 03:03 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना संकट के बीच लोगों को अब गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सिरसा में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। नारनौल और हिसार में अधिकतम तापमान बुधवार को लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घर में रह रहे लोग भी गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान रहे। 16 अप्रैल को भी मौसम खुश्क रहेगा। ऐसे में वीरवार को तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल की रात और 18 अप्रैल को बादलवाही व तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना है। ऐसे में कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि से संबंधित सलाह दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान

हिसार--------40.6
नारनौल-----40.5
सिरसा-------40.2
भिवानी-------38.8
करनाल------37.0
अंबाला------38.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें