फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचेगी तभी तो दिल्ली के साथ कारोबार करेंगे, नहीं मिलेगी आवागमन की अनुमतिः अनिल विज

Mon, 11 May 2020 11:15 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
विज्ञापन
हरियाणा सरकार दिल्ली बॉर्डर पर फिलहाल कोई ढील नहीं देगी। किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को रोजाना आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज ने फिर साफ किया कि अभी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रियायत की उम्मीद न करें। दिल्ली की वजह से ही एनसीआर के गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर जिलों में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है।
विज्ञापन


रोज दर्जनों नए केस सामने आ रहे हैं। हमारी प्राथमिकता पहले अपने लोगों की जान बचाना है, जब जान बचेगी तभी तो दिल्ली के साथ कारोबार के बारे में सोचेंगे। जब हम बचेंगे ही नहीं तो कारोबार कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस शहर में 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट को चुके हैं। उस शहर से पहले अपने लोगों की जिंदगी बचाएंगे फिर जहान।

बॉर्डर बंद करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कर्मचारियों को दिल्ली में ही रुकने को कह दिया है। ऐसे में बॉर्डर पर ढील देने की कोई जरूरत नही है। सोनीपत बॉर्डर मामले में दिल्ली हाइकोर्ट की ओर से हरियाणा सरकार को नोटिस मिला है। उसका जवाब तैयार किया जा रहा है, कोर्ट के समक्ष पिछले 10 दिनों के कोरोना के आंकड़े प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के साथ मेरी नहीं हुई कोई बात, विवाद की खबरें बेबुनियाद

गृहमंत्री विज ने साफ किया कि शराब तस्करी मामले में उनकी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर विवाद की बेबुनियाद खबरें चला रहे हैं। भाजपा और जजपा के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। यह तो सिर्फ शराब तस्करी का मामला है जिसकी तह तक जाना जरूरी है और इसमें कई अफसर व राजनेता बेनकाब हो सकते हैं।

जब युद्ध चल रहा होता है तो कोई ऑडिट नहीं होता
अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस बयान पर आड़े हाथों लिया है जिसमें उन्होंने पीएम केयर्स फंड में आए पैसे की ऑडिट की मांग की है। विज ने कहा कि जब युद्ध चल रहा होता है तब कभी कोई ऑडिट नहीं होता, युद्ध के समाप्त होने के बाद ही ऑडिट होता है। हर चीज पारदर्शी है और हर चीज जनता के सामने जाएगी, यह समय इस प्रकार की मांग करने का नहीं है। यकीनी तौर पर राहुल गांधी की मंशा ठीक नहीं है और वह कोविड-19 की लड़ाई को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

सुरजेवाला ने शराब घोटाले पर साधा निशाना
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि सोनीपत शराब घोटाला - ‘दाल में काला’ या फिर ‘दाल ही काली’ है? दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि अनिल विज को एसआईटी गठन के लिए कहा। विज कहते हैं कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं आया? विज, अशोक खेमका के नेतृत्व वाली एसआईटी से चाहते चाहते हैं। सीएम उनके अनुरोध पर निर्णय ही नहीं ले रहे। एडीजीपी किसी की बात न मानकर एसपी रोहतक से जांच करवा रहे हैं। सीएम मौन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें