मनीमाजरा में वीरवार को लोगों ने एक मकान पर धावा बोलकर देह व्यापार का अड्डा पकड़ा। इस दौरान उन्होंने वहां से दो युवतियों समेत तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक लोगों को पता चला था कि मनीमाजरा के उस मकान में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोपियों ने एक महीने पहले ही वह मकान किराए पर लिया था। पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में पुन्नू नामक व्यक्ति और उसकी एक महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि उनके पास से बरामद युवती को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है।
ऐसे आए पकड़ में आएआरोपी
सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को उन्होंने सत्यमेव जयते वेलफेयर के उप प्रधान अमित सूद को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। फोन पर रेट 600 रुपये तय किया गया। उसने दोनों (500 और 100 के नोट ) के नंबर नोट उनकी फोटो खींच कर रख ली और उनकी फोटो डीएसपी को भी भेज दी। इसके बाद अमित सूद अंदर गया और सौदे के मुताबिक उनको दोनों नोट दे दिए। इसके बाद मकान के बाहर इंतजार कर रहीं रफीकन, शालू, रानी, अनिता, राजकुमार सैनी, जयप्रकाश, प्रिंस, कृष्ण, असलम, साहिल, नूर आदि भी भीतर घुस गए। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
दो दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल
मनीमाजरा में चल रहे देह व्यापार का एक वीडियो भी दो दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में एक आदमी किसी मकान में पहली मंजिल पर जाकर सौदा तय करता है। उसमें दो युवतियां दिखाई देती हैं। उसके बाद वह आदमी पैसे देकर सौदा तय करता नजर आ रहा है। अमित शर्मा का कहना मनीमाजरा में कई जगह खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला है। इसको खुलासा भी अब वह डीएसपी और पुलिस को साथ लेकर जल्द करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, वह चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम का है। जबकि जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह का कहना था कि मकान पुलिस मुलाजिम का नहीं, जींद निवासी का है।
अमित शर्मा और अमित सूद के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट