फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बजा निकाय चुनाव का बिगुल, 27 को होगा मतदान, 30 दिसंबर को परिणाम

Thu, 03 Dec 2020 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सोनीपत, अंबाला व पंचकूला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, नगरपालिका सांपला, धारुहेड़ा, उकलाना में होंगे चुनाव
  • पांच नगरपालिका के वार्डों का उपचुनाव भी साथ, 11 से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, आचार संहिता लागू
विज्ञापन
हरियाणा के चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने निगम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, नगरपालिका सांपला, धारुहेड़ा, उकलाना में चुनाव होंगे। 27 दिसंबर को मतदान होगा व 30 दिसंबर को नतीजे आएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। 

विज्ञापन


आचार संहिता संबंधित नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका व उपचुनाव वाले वार्ड में ही प्रभावी रहेगी। दलीप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए चार दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 11 से 16 दिसंबर 2020 तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मेयर, नगर परिषद, नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव होगा। मेयर व अध्यक्ष के चुनाव के लिए अलग व पार्षद के चुनाव के लिए अलग ईवीएम होगी।


दलीप सिंह ने बताया कि पहले नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षद करते थे। निगमों के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं नगरपालिकाओं के उपाध्यक्ष का चुनाव पहले की प्रक्रिया के तहत पार्षद ही करेंगे।
विज्ञापन


इंद्री (करनाल) नगरपालिका कमेटी के वार्ड नंबर 7, भूना (फतेहाबाद) नगरपालिका के वार्ड नंबर 13, राजौंद (कैथल) नगरपालिका कमेटी के वार्ड नंबर 12, नगर परिषद फतेहाबाद के वार्ड नंबर 14 और नगर परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 29 का उपचुनाव भी साथ में ही होगा।

13 दिसंबर रविवार को छोड़कर 16 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। इसके बाद 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 दिसंबर को सुबह 11 से 3 बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 18 दिसंबर को ही मतदान केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि मतदान का समय सुबह 8 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगा। आखिरी एक घंटे में सायं 4.30 से 5.30 बजे तक कोविड-19 के रोगी व लक्षणों वाले मतदाता मतदान कर सकेंगे। अगर किसी जगह पुनर्मतदान की आवश्यकता हुई तो 29 दिसंबर को कराया जाएगा। 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की जाएगी और उसी दिन मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

निगम, परिषद, नगरपालिका में ये रहेगा रोस्टर

  • अंबाला नगर निगम का मेयर पद महिला के लिए आरक्षित
  • पंचकूला और सोनीपत नगर निगम मेयर पद अनारक्षित
  • रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
  • सांपला नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित
  • नगरपालिका धारुहेड़ा व उकलाना के अध्यक्ष पद अनारक्षित
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें