फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगा कारोबारी के नाम पर लिया 9.50 लाख रुपये का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के धर्मपुर कॉलोनी के एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगाकर 9.50 लाख रुपये का लोन लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 12 साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मपुर निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि उनका पिंजौर में इवेंट पार्टी का काम है। 20 मई को उनकी दुकान पर परमजीत सिंह नाम का युवक आया। उसने कहा कि वह लैंडिंग कार्ट कंपनी का कर्मचारी है। उसने सागर गुप्ता से बताया कि उसने उनकी कंपनी से 9.50 लाख रुपए का लोन लिया है और एक भी किश्त नहीं जमा करवाई है। इस पर सागर गुप्ता ने लोन नहीं लेने की बात कही।
परमजीत ने सागर गुप्ता के डॉक्यूमेंट्स चेक किए तो लोन में लगाए गए डॉक्यूमेंट्स से मिलान नहीं हुआ। अगले दिन सागर गुप्ता की दुकान पर लैंडिंग कार्ट कंपनी से रचना देवी आईं। अपनी ई-मेल आईडी देते हुए उस पर अपने पूरे डॉक्यूमेंट्स व पूरी डिटेल भेजने को कहा, ताकि कंपनी को फर्जीवाड़े के बारे में पता चले। इस पर सागर गुप्ता ने अपना डॉक्यूमेंट्स ई-मेल आईडी पर भेज दिया। उसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें