फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मतदान की होगी लाइव वेब कास्टिंग

Sun, 13 Apr 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान वाले दिन पोलिंग बूथों पर निर्वाचन आयोग की पूरी नजर रहेगी। एक तरफ जहां पोलिंग बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। वहीं, पोलिंग बूथों पर सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन


साथ ही लाइव वेब कास्टिंग होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी है। इस दौरान वह चुनाव कार्यों को लेकर अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही एवं जिम्मेदारी से निभाएंगे। ताकि जिले के तीनों विधानसभा हलकों में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सारा कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर मतदान को आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने समूह सहायक रिटर्निंग अफसरों को कहा कि वे अपने हलकों में बूथ लेवल अफसरों के माध्यम से वोटर स्लिपों को घर-घर पहुचाएं।

दूसरी रिहर्सल दो दिन
चुनाव में ड्यूटी देने जा रहे मुलाजिमों की दूसरी रिहर्सल दो दिन चलेगी। 17 अप्रैल को पालम रिजोर्ट जीरकपुर में विधानसभा डेराबस्सी के मुलाजिमों की ट्रेनिंग होगी। जबकि 18 अप्रैल को शिवालिक स्कूल में मोहाली हलके के मुलाजिमों एवं रायल पैलेस खरड़ लांडरां में खरड़ विधानसभा हलके के मुलाजिमों की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन


चुनाव एक नजर में
मतदान-तीस अप्रैल
वोटिंग का समय -सुबह सात से शाम छह बजे
पोलिंग बूथ-688
मुलाजिम-2752
संवेदनशील बूथ-231
अति संवदेनशील-122
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें