update till: 2:00pm
अमृतसर में कांग्रेस और अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चले पत्थर, 2 घायल
.
अमृतसर वेस्ट में रामपुरा बूथ पर हुई घटना
. वेस्ट के पुतलीघर इलाके में अकाली
दल के सुरेंद्र चौधरी के समर्थकों ने कांग्रेसियों पर तेजाब फेंका, कपड़े जले लेकिन
जल्द ही स्थिति पर काबू पर लिया गया
अब तक के अपडेट्स
- सिरसा के निर्दलीय विधायक अपनी पार्टी बनाने से पहले आज हुड्डा सरकार से समर्थन वापस लेंगे। वे समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे। पार्टी का ऐलान 2 मई को गुड़गांव में किया जाएगा।
- कंप्यूटर टीचरों के वेतन का मामला आज सुलझ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की इस मसले पर बैठक होगी।
- धर्मशास्त्रियों के मुताबिक दो मई को अक्षय तृतीया व रोहिणी नक्षत्र संयोग शुभकारी है। वर्षों बाद बना ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। शुभ संयोग में पूजा-अर्चना करने पर लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इसी दिन केदारनाथ व बद्रीनाथ के भी द्वार खुलेंगे।
चंडीगढ़ में आज
- नाटक राम मोहम्मद सिंह आजाद का मंचन, शाम 7.30 बजे से पंजाब कला भवन -16 के ओपन ऑडीटोरियम में
- पंजाब कला भवन सेक्टर 16 की आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी, सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
- लाजपत राय भवन में भारतीय परिधानों की प्रदर्शनी, सुबह 10.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक
.सेक्टर-45 सी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा का आयोजन दोपहर बाद तीन बजे से।
. सेक्टर-43 के मकान नंबर 236 के सामने के पार्क में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा दोपहर बाद तीन बजे से।
प्रधानमंत्री एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य और जाने माने इकोनॉमिस्ट प्रो. पुलीन बी नायक बुधवार को पंजाब यूनिर्सिटी कैंपस में लेक्चर देंगे। प्रो. पुलीन यूआईसीईटी ऑडिटोरियम में दोपहर बाद 3 बजे ह्यूमिनिस्टिक इकोनॉमिक्स ए ब्लूटीप्रिंट पर लेक्चर देंगे। प्रो.पुलीन की 3 किताबें 36 रिसर्च पेपर और 150 आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
पंजाब
जज के निर्देश के बाद तीन महीने से गुम हुई फाइल मंगलवार को एक ही दिन में मिल गई। यह तलवंडी साबो के विधायक जीत महेंद्र सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ 60 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट की फाइल थी।