फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3 Landing: लुधियाना के कॉलेज में होगा सीधा प्रसारण, मोगा व जालंधर में बच्चों ने की प्रार्थना

Wed, 23 Aug 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बरनाला (पंजब)

सार

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बरनाला के गांधी आर्य स्कूल में स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने हवन किया। छात्रों के कहने पर स्कूल के शिक्षकों ने हवन में आहुति डाल चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
बरनाला के स्कूल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है। वहीं स्कूलों और कॉलेजों में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना के सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल के अलावा प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग के सीधे प्रसारण के लिए कॉलेज की तरफ से एक बड़ी एलईडी लगाई गई है जिस पर सभी छात्र-छात्राएं लाइव टेलीकास्ट देखेंगे। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शानदार जश्न मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Flood: बाढ़ के कारण सभी सरकारी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी घोषित, पांच दिन का येलो अलर्ट

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए छात्रों ने किया हवन यज्ञ

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बरनाला के गांधी आर्य स्कूल में स्कूल के छात्रों और अध्यापकों ने हवन किया। छात्रों के कहने पर स्कूल के शिक्षकों ने हवन में आहुति डाल चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

प्रिंसिपल राजमहिंदर ने कहा कि सभी देशवासी चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसे लेकर उनके स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ताकि यह मिशन सफल हो सके। छात्रों ने कहा कि हम चाहते हैं चंद्रयान-3 भारत का नाम रोशन करे और सभी स्कूली छात्रों को प्रोत्साहित करे।

जालंधर में छात्रों ने की सफल लैंडिंग की प्रार्थना

जालंधर में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मंडी रोड स्थित ब्रांच के छात्रों ने चंद्रयान का मॉडल बनाया और हाथों में तिरंगे पकड़ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की। प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान के दिशा निर्देश पर छात्रों मानसी, महक, अमन, भूमिका, दीपिका, गरिमा, प्रभजोत, तनीषा, सिमरन, नैना, अर्शदीप, निखिल, अरमान, हर्ष, आर्यन, समर्थ, निखिल, जानिश, रणवीर, कबीर, पियूष, अनिल, दिवेश ने हिस्सा लिया। छात्रों ने इस अवसर पर भारत माता की जय, हम होंगे कामयाब, वंदे मातरम के नारे लगाए। 

विज्ञापन

सभी ने वैज्ञानिकों को देश की शान बताया और उनकी मेहनत को सलाम किया। छात्रों ने कहा कि देश एक नया इतिहास बनाने जा रहा है। प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान ने बताया कि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण हिस्से में उतरने जा रहा है। भारत इस हिस्से में उतरने वाला और खोज करने वाला पहला देश बन जाएगा। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व पल हैं। 

मोगा में बच्चे बोले- हम होंगे कामयाब

उधर, मोगा में भी एक निजी स्कूल में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए बच्चों ने प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों ने कहा- हम होंगे कामयाब। बच्चों ने मॉडल के जरिए चंद्रयान 3 के बारे में जाना। उन्हें चंद्रयान-2 और 3 में अंतर भी बताया गया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन कैप्टन अमरजीत सिंह और डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि आज हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि देश का चंद्रयान-3 चांद पर सफल लैंडिंग करने जा रहा है। बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उतरेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें