फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के दिन प्रशासन करेगा अनोखा प्रयोग

Sat, 05 Apr 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के 1000 मतदान केंद्रों पर 10 अप्रैल को पड़ने वाले वोट दुनिया में कहीं भी देखे जा सकेंगे। इन 1000 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के लोकसभा चुनाव में यह पहली बार होगा। इससे पहले यह प्रयोग नगर निगमों के चुनाव में हो चुका है।

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिन बूथों पर अच्छी कनेक्टिविटी है, वहां पर टैब के जरिए वेब कास्टिंग का इंतजाम किया गया है।

औसतन हर लोकसभा क्षेत्र में 100 पोलिंग स्टेशनों पर वेब कास्टिंग का इंतजाम किया गया है। इससे पोलिंग स्टेशनों पर हो रही पोलिंग लाइव देखी जा सकेगी।

इसके लिए हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। यह इंटरनेट सुविधा वाले किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर दुनिया में कहीं भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सूबे के 5000 मतदान केंद्रों पर पोलिंग के समय वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। प्रदेश में 16244 मतदान केंद्र हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार ई-डेशबोर्ड नाम का नया साफ्टवेयर चालू किया गया है। इस साफ्टवेयर के जरिए सूबे के हर मतदान केंद्र पर हर घंटे में हुई पोलिंग का स्टेटस अपडेट मिलेगा।

इसे http://ceoharyana.nic.in लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकेगा। इस ई-डेशबोर्ड की गतिविधियां 9 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी और मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम जमा होने तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें