फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के साहित्यकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पत्रिका कवितावली का वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। ग्रेट ब्रिटेन से आए कवितावली के मुख्य संपादक सुरेश पुष्पाकर के सान्निध्य में यह कार्यक्रम हुआ। गायिका और अभिनेत्री खुशबू कोचर ग्रेवाल मुख्य अतिथि थीं। मंच संचालन डॉ. विजय कपूर ने किया।
विज्ञापन

समारोह में कवितावली पत्रिका के अक्तूबर अंक का अनावरण हुआ। सोमेश गुप्त के भक्ति गीत के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिखा दरबारी व आयोजक मंडल के सदस्य डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, इनु शर्मा, डॉ. संतोष गर्ग, प्रो. अलका कांसरा, तरुणा पुंडीर, गणेश दत्त बजाज उपस्थित रहे।
कवितावली की मीडिया प्रभारी संतोष गर्ग ने बताया कि वर्ष 2024-25 कवितावली पत्रिका में प्रकाशित फगवाड़ा जालंधर के रचनाकार डॉ. जवाहर धीर को सर्वश्रेष्ठ लघु कथा पर विश्व हिंदी साहित्य साधना विभूषण पुरस्कार दिया गया। दिल्ली के डॉ पवन कुमार जैन को सर्वश्रेष्ठ कविता पर विश्व काव्य साधना रत्नम् पुरस्कार, दिल्ली के साहिल सिंह को सर्वश्रेष्ठ गजल पर वसुधा साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। समाज के अति विशिष्ट व्यक्तित्वों में से राजेश बेनीवाल और विजय सौदाई को साहित्य जगत में योगदान के लिए साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. परमजीत सिंह को न्याय विद्या शिखर सम्मान, संगीत गायन के क्षेत्र में आसाम से मोनिशा बोरदोलोई को संगीत सुधाकर सम्मान, चंडीगढ़ से प्रो. बृजेश आहूजा को संगीत शिरोमणि सम्मान, सोमेश गुप्ता को संगीत रत्न सम्मान, रेवा बलवीर को संगीत विद्या शिखर सम्मान, कुमार सामंत को स्वर विभूषण, नैन्सी को स्वरमणि अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
दिल्ली से गीता मंजरी मिश्र, मोहाली से सतिंद्र गिल, लखनऊ से डॉ राजेंद्र परदेसी, फरीदाबाद से निधि मलिक व महाराष्ट्र से मंजूषा राजाभोज सभी को विश्व हिंदी साहित्य साधना विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
मशहूर कलाकार कमल अरोड़ा, ग्रेट ब्रिटेन से कलाकार डॉ. सुरेश पुष्पाकर, प्रयागराज से डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, चंडीगढ़ से डॉ. विजय कपूर, दिल्ली से निर्लेप होरा, तरुणा पुंडीर, पांवटा साहिब से ईनू शर्मा, नोएडा से दुर्गेश प्रयागी, जापान से प्रो. सुदेश मोदगिल, अमेरिका से सुषमा मल्होत्रा, चंडीगढ़ से प्रो. अलका कांसरा, पंचकूला से डॉ. संतोष गर्ग और गणेश दत्त बजाज को वसुधा साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
पानीपत से सुधा बत्रा, चंडीगढ़ से सरदार सुरजीत सिंह धीर, डॉ निर्मल सूद व डॉ रेखा मित्तल, मोहाली से अमृत भूषण सोनी व डॉ निशा भार्गव को साहित्य सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ऋषि पराशर को प्रतिभा प्रोत्साहन अलंकरण एवं विशेष सहयोग के लिए मुस्कान सहगल और नीरज तंवर को नवोदित साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. सुरेश पुष्पाकर की ओर से डॉ. शिखा दरबारी को साहित्य भूषण सम्मान और मुख्य अतिथि खुशबू कोछड़ ग्रेवाल को स्वर साहित्य गौरव श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें