फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिल्डिंग वॉयलेशन पर सेक्टर-24 का एससीओ 147 किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिल्डिंग वॉयलेशन और मिसयूज के मामले में एस्टेट ऑफिस ने सोमवार को सेक्टर-24 के एससीओ नंबर 147 को सील कर दिया। यह एससीओ जिंदल एसोसिएट्स फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर का बताया जा रहा है। एस्टेट ऑफिस की टीम सुबह करीब 9:30 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई शुरू करने से पहले एससीओ मालिक को अंदर रखा सामान बाहर निकालने और जगह खाली करने के लिए समय दिया।
विज्ञापन

एससीओ सील करने पहुंचे इंस्पेक्टरों के मुताबिक इस एससीओ में बिल्डिंग वॉयलेशन का केस लंबे समय से चल रहा था। एस्टेट ऑफिस ने मालिक को कई बार नोटिस देकर वॉयलेशन दूर करने के लिए समय दिया था लेकिन तय अवधि में सुधार न होने पर सोमवार को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें