फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजा गिल बनीं हाईकोर्ट की एडिशनल जज

Mon, 31 Mar 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नवनियुक्त एडिशनल जज लीजा गिल ने सोमवार को शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने उन्हें शपथ दिलाई। लीजा गिल हाईकोर्ट में ही एडवोकेट थीं। उनकी नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या 47 हो गई है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के 68 पद स्वीकृत हैं। गिल की नियुक्ति के बाद भी अभी हाईकोर्ट में 21 पद खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक करीब पांच अधिवक्ताओं के नाम जज के लिए और भेजे गए हैं। जिन पर अभी विचार चल रहा है।
विज्ञापन


जजों की नियुक्ति का यह मामला सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से राष्ट्रपति तक जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के आदेश के बाद नियुक्तियां होंगी। मार्च में उनका नाम हाईकोर्ट की ओर से बतौर जज सुप्रीम कोर्ट भेजा गया था।
विज्ञापन


वीरवार को राष्ट्रपति के यहां से लीजा गिल की नियुक्ति के ओदश जारी हुए हैं। इसके बाद सोमवार को उन्होंने शपथ ग्रहण की।

जिन पांच अन्य वकीलों के नाम जज के लिए भेजे गए हैं उनमें केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के चचेरे भाई दीपक सिब्बल के अलावा अमित रावल, जयश्री ठाकुर, राजमोहन सिंह और बीएस वालिया का नाम भी शामिल है। इनके नामों पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें