फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला: 'किंगपिन' भूपेंद्र की जमानत पर फैसला टला, गुजरात पुलिस को प्रोडक्शन वारंट चाहिए

Tue, 02 Jun 2020 01:56 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र की जमानत याचिका पर फैसला फिर टल गया। अब उसकी जमानत पर निर्णय 11 जून को होगा। वहीं उसे गुजरात पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर देने की याचिका पर अभी सुनवाई नहीं हो सकी है। एसआईटी मामले में फरार आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि आरोपी कहीं नहीं मिल रहे हैं। जिससे पुलिस जांच तेजी से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शराब तस्करी का मुख्य आरोपी भूपेंद्र पानीपत जेल में है। उसने सेशन कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका लगाई थी। उस पर 27 मई को न्यायालय में सुनवाई हुई थी। न्यायालय ने फैसला सुनाने के लिए 1 जून की तारीख तय की थी। सोमवार को न्यायालय ने इस मामले में 11 जून को सुनवाई का समय निर्धारित कर दिया। वहीं भूपेंद्र का भाई जितेंद्र भी शराब चोरी और तस्करी में आरोपी है।

पुलिस को उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुलवाने हैं। वह अभी तक फरार चल रहा है। जितेंद्र ने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई हुई है। उस पर निर्णय 4 जून को आएगा। खरखौदा एसएचओ खरखौदा मंदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने भूपेंद्र की जमानत याचिका पर फैसला को 11 जून की तारीख दी है। हमारी दो टीम जितेंद्र की गिरफ्तारी को लगी हुई हैं।
विज्ञापन


रिश्तेदारियों में दबिश, नहीं लगा सुराग
पुलिस टीम आरोपी जसबीर, जितेंद्र, नरेंद्र और सतीश की तलाश के लिए उनकी रिश्तेदारियों में भी दबिश दे रही है, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। आरोपी खुद पुलिस में रहने के चलते पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। वहीं जितेंद्र व सतीश का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

भूपेंद्र की जमानत नहीं हो सकी है। अब उसपर निर्णय 11 जून को होगा। पुलिस उसको जमानत देने का विरोध कर रही है। पुलिस को बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर के बारे में सुराग लगा है। उसके आधार पर गिरफ्तारी को  टीम लगाई गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी से कई महत्वपूर्ण खुलासे होंगे।
- जितेंद्र सिंह, डीएसपी, एसआईटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें