फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब कारोबारी ने पार्टनर के साथ की 70 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दो शराब कारोबारियों के बीच हुए विवाद के चलते दी गई शिकायत के आधार पर एक पार्टनर के खिलाफ 70 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-37बी निवासी मनीष सूद ने बताया कि वह संदीप कपूर और अन्य के साथ शराब के कारोबार में हिस्सेदार था। मगर संदीप कपूर ने अन्य हिस्सेदारों के साथ मिलकर 70 लाख रुपये लिए। उन्होंने निवेश के नाम पर उससे रुपये वसूले जबकि अन्य उस निवेश में शामिल नहीं हुए। अकेले की निवेश के बावजूद सभी को हिस्सेदार दिखाया गया। पैसे का पूरा लेन-देन सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुआ था। उसे जब इस बारे में पता चला तो पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद अब केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें