फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयंस को देना होगा डीसी रेट, चार माह का एरियर जोड़कर करना होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉयंस कंपनी को डीसी रेट देने के लिए आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने आदेश जारी किए हैं। आयुक्त ने कहा है कि कंपनी कर्मचारियों को लेबर रेट दे रही है, जो गलत है। कंपनी कर्मचारियों को डीसी रेट दे। साथ ही अप्रैल से जुलाई तक एरियर भी देने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही अन्य ठेकेदारों को भी डीसी रेट देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की ओर से चल रहे लगातार प्रदर्शन के बाद आयुक्त ने उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया था कि कर्मचारियों को कंपनी की ओर से लेबर रेट दिया जाता है जो काफी कम है। लेबर रेट 13 हजार है जबकि डीसी रेट लगभग 16 हजार रुपये हैं। इस पर आयुक्त ने कंपनी के अधिकारियों से मामले में जानकारी ली। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि हमारी फाइल को पास नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारियों को यह वेतन मिल रहा है। आयुक्त ने कहा कि निगम सभी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान के बारे में विचार करेगा, लेकिन कंपनी अपनी तरफ से कर्मचारियों को भुगतान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें