फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से लिंक है कनेक्शन तो ये होगा 'नुकसान'

Mon, 10 Feb 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी की गैस एजेंसियों के साथ अब उपभोक्ताओं की मुसीबत भी बढ़ गई है। आधार से सब्सिडी देने का फंडा अटका हुआ है और उपभोक्ता परेशान हैं कि सिलेंडर के लिए उनको क्या दाम चुकाने होंगे।
विज्ञापन


एक गैस एजेंसी के अधिकारी के अनुसार गैस उपभोक्ता का आधार लिंक एकाउंट है तो उसकी सब्सिडी अप्रैल तक उनके खाते में ही जाएगी।

उनको सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे 1270 रुपये जबकि यदि आधार लिंक नहीं है तो चंडीगढ़ के उपभोक्ता को बुकिंग करवाने के बाद अप्रैल तक 419 रुपये का सिलेंडर पड़ेगा।

यह प्रक्रिया अप्रैल तक चलेगी। गैस कंपनी के अधिकारी ने कहा कि अप्रैल के बाद केंद्र से जो निर्देश आएंगे उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

यहां करें शिकायत
आपको गैस एजेंसी से शिकायत है तो आप इसकी जानकारी संबंधित कंपनी को दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप कंपनी के पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
भारत गैस-18002333555
आईओसी-09781324365
एचपी-18002333555

बकाया है मिलेगा सिलेंडर
अगर आपने अब तक सिर्फ छह सिलेंडर लिए हैं तो आपको अप्रैल तक पांच सिलेंडर और मिलेंगे। केंद्र द्वारा मार्च तक ग्यारह सिलेंडर के लिए मंजूरी दी गई है। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कई गैस एजेंसियों से उपभोक्ता परेशान हैं। इन उपभोक्ताओं को बकाया सिलेंडर के नाम पर सिर्फ दो सिलेंडर ही थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें