फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक की तरह न्यू लेक पर भी बनेगा एम्यूजमेंट पार्क और फूड कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक की तरह सेक्टर-42 की लेक को भी विकसित करने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) ने न्यू लेक पर एम्यूजमेंट पार्क और फूड कोर्ट की सुविधा शुरू करने के लिए आवेदन मांगे हैं। सिटको यहां बोटिंग भी शुरू करना चाहता है। इसके लिए बीते महीने आवेदन भी मांगे गए थे, लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

सिटको के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना लेक की तरह सेक्टर-42 की लेक पर भी वह लोगों को सभी तरह की सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोग इसके प्रति भी आकर्षित हों। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना भी उनका मकसद है, जिसके तहत यहां पर बोटिंग शुरू करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट में एजेंसियों का अच्छा रिस्पांस मिला तो वह आगे की कार्यवाही शुरू कर देंगे। इच्छुक एजेंसियां 24 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकती हैं। फाइनल एजेंसी को यहां पर एम्यूजमेंट पार्क बनाना होगा। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो के साथ ही अन्य एडवेंचर गतिविधियां भी शुरू की जा सकती हैं। फूड कोर्ट खोलने का भी प्रस्ताव है, जिसमें आइसक्रीम काउंटर, सॉफ्ट ड्रिंक्स और फूड स्टॉल लगाए जा सकते हैं। अपने प्रस्ताव में कंपनियों को मासिक लाइसेंस शुल्क, रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल, तय स्पेस की जरूरत व इन्फ्रास्ट्रक्चर के संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें