फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की सी हवा चलते ही डुप्लेक्स हाउस में रात को हो जाती है बिजली गुल, गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। हल्की सी हवा चलते ही मॉडर्न हाउसिंग कांपलेक्स के साथ बने डुप्लेक्स हाउस जैसे पॉश इलाके की लाइट गुल हो जाती है। वह भी रात को दो बजे के बाद। ऐसा अक्सर पिछले तीन चार महीना में कई बार हो चुका है। इस पॉश इलाके में रात को बिजली न होने के कारण यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात को भी ऐसा ही वाक्या हुआ। ठीक रात 2.00 बजे डुप्लेक्स की बिजली गुल हो गई। इसे ठीक कराने में करीब पौने दो घंटे का समय लग गया। डुप्लेक्स के घरों में बिजली सप्लाई करने वाली मेन केवल तारों में पेड़ की शाखाएं टूट कर फंस गई थी। इसको निकालकर बिजली विभाग ने रात को ठीक किया। तब जाकर करीब पौने चार बजे इलाके की लाइट बहाल हो पाई। वही इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या है यह है कि डुप्लेक्स की सीधी सप्लाई बीबीएमसी से आती है। अगर इस इलाके की लाइट कहीं बीबीएमसी से बंद हो जाए तो मनीमाजरा बिजली विभाग के कर्मचारी कुछ भी नहीं कर पाते ।
इलाके बहुत बड़ा.. रात के समय रहते हैं दो बिजली कर्मी
बिजली विभाग मनीमाजरा में रात के समय में एक लाइनमैन और दो उसके असिस्टेंट लाइनमैन होते हैं। ये पूरे मनीमाजरा के अलावा गांव किशनगढ़ से लेकर मौली जागरां, मौली गांव, रायपुर कला तक का एरिया देखते हैं। ऐसे में अगर कहीं रात को मौली गांव में फाल्ट आ गया तो उसको ठीक कर के आने में उनको कम से कम 1 से 2 घंटे आराम से लग जाते हैं।
विज्ञापन

डुप्लेक्स एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल का कहना है कि बिजली विभाग के मौजूदा कर्मचारी उनके एरिया की व्यवस्था को बिल्कुल भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। पुरानी हो चुकी तारें ढीली पड़ी हैं। इनको न तो बदला जा रहा है और ना ही इनको दिन में चेक करके ठीक किया जाता है। रात को अगर बिजली चली जाए तो कोई समस्या सुनने वाला नहीं है, क्योंकि बिजली विभाग का रात को चलने वाला लैंडलाइन फोन हमेशा बिजी रहता है। केएल का कहना है कि तारों के इर्द-गिर्द लगे पेड़ों की शाखाओं को बिजली विभाग को कटवाना चाहिए ताकि इस तरह की समस्या रोज पैदा ना हो और लोगों को घंटों बिना बिजली के ना रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें