फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर जाकर पहचान की जाए जाएगी कोरोना पीड़ितों की, डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा राउंड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के केसों के बढ़ने के बाद अब विभिन्न सेक्टरों व एरिया में उनकी मैपिंग के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। साथ ही कोरोना की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा राउंड शहर में शुरू कर दिया है। यह जानकारी एडवाइजर मनोज परिदा ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

बैठक में सुखना लेक पर जमा होने वाली लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा तो हुई लेकिन अधिकारी किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाए। इसलिए सुखना पर फिलहाल किसी तरह की सख्ती नहीं की जाएगी। प्रशासक ने पीजीआई को निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के साथ तय प्रोटोकॉल के मुताबिक नियमित रुप से बैठकें की जानी चाहिए, ताकि मरीजों का समय पर इलाज किया जा सके।
उन्होंने पीजीआई प्रबंधन को ये भी निर्देश दिए कि हेल्थ केयर वर्कस व अपनी असेस्मेंट के हिसाब से कुछ हॉटस्पॉट्स में सीरो टेस्टिंग शुरू की जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने तीनों हॉस्पिटलों को फि जीकल ओपीडी बढ़ाने व टेली-मेडिसिन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

866 सैंपल में से 56 आए हैं पॉजिटिव
पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने कहा कि उन्होंने कोरोनावायरस के 866 सैंपल लिए, जिसमें से 56 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 39 मरीज चंडीगढ़, 13 मरीज पंजाब व बाकी अन्य जगहों से थे। इसके अलावा यहां पर 81 कोविड मरीज हैं, जिसमें से 37 चंडीगढ़ से, 38 पंजाब और 11 हरियाणा से हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने कोरोनावायरस के 246 सैंपल लिए, जिसमें से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 21 चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं।
डीजीपी को दिए निर्देश, बाहर से आने वाले लोगों को करें चेक
बैठक में प्रशासक ने डीजीपी संजय बेनिवाल को निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंस बरकरार रखने और मास्क पहनने आदि नियमों की पालना करवाने के लिए सख्ती की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों को चेक करने के भी निर्देश दिए। प्रशासक ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ को निर्देश दिए कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन एरिया पर फोकस किया जाए और कांटेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाया जाए। इसके अलावा संक्रमण का श्रोत ढूंढने पर अधिक काम किया जाना चाहिए। प्रशासक ने 13 वर्षीय लड़के के सफल हर्ट ट्रांसप्लांट करने के लिए पीजीआई को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें