फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मोबाइल लाइब्रेरी की होगी शुरुआत

Wed, 04 May 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मौखिक इतिहास को दर्ज (रिकार्ड) करने की परंपरा को भी फिर से शुरू करने के भी निर्देश - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अब आपको पसंदीदा किताबें पढ़ने के लिए न तो पैसे खर्चने पड़ेंगे और न ही कहीं दूर लाइब्रेरी में जाना होगा। मोबाइल लाइब्रेरी खुद आपके पास चलकर आएगी। रेडक्रॉस शहर में मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रहा है। रेडक्रॉस ने इसे शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मई के आखिर तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल लाइब्रेरी वाली बस शहर के चयनित स्थलों पर रोजाना तय समय पर पहुंचेगी। कोई भी व्यक्ति लाइब्रेरी का लाभ ले सकेगा।

लाइब्रेरी में महापुरुषों की जीवनी से लेकर नामी लेखकों द्वारा लिखित उपन्यास सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। एनसीईआरटी की भी बहुत सी पुस्तकें लाइब्रेरी में मिलेंगी। रेडक्रॉस पुस्तकों के लिए कई बड़ी ट्रस्ट से भी संपर्क साध रहा है। 8 मई को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए रेडक्रॉस इस महीने कई नई चीजों की सौगात शहर को देगा। मंगलवार को सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलंटियर्स ने पोस्टर-बैनर से सकारात्मक संदेश दिए। इसी श्रृंखला में बुधवार को सुखना लेक से रेडक्रॉस तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें