फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, सुभाष चंद्रा को अभी शपथ न दिलाई जाए

Thu, 30 Jun 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आर के आनंद और सुभाष चंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के मामले में अधिवक्ता आरके आनंद ने उप-राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की है कि जब तक उनकी शिकायत का निस्तारण न हो जाए, तब तक हरियाणा से राज्यसभा की दूसरी सीट पर जीत हासिल कर चुके सुभाष चंद्रा को शपथ ग्रहण नहीं करने दी जाए।
विज्ञापन


सुभाष चंद्रा ने हरियाणा राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें धांधली का आरोप लगाते हुए चंद्रा की जीत पर अधिवक्ता आरके आनंद ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा है कि यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने भी

इस मामले पर चुनाव आयोग के सामने आपत्ति दर्ज करवाई है। आयोग विधानसभा में संबंधित पक्षों को राज्यसभा चुनाव की रिकॉर्डिंग दिखा चुका है। अब यह मामला चुनाव के सामने है। पिछले दिनों आरके आनंद ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है। आनंद का कहना है कि राज्यसभा चुनाव निष्पक्ष ढंग से नहीं हुआ है, इसमें धांधली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें